लेखनी प्रतियोगिता+ सर्द हवाएं-विजय पोखरणा "यस"-07-Jan-2023
🌪️🌪️🌪️सर्द हवाएं🌪️🌪️🌪️
💨💨💨💨💨💨💨💨💨
क्या मजे हैं सर्दियों के। आग में तापना, धूप सेकने का अलग आनंद आता है। ये सर्द हवाएं गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर देती हैं। क्या ठाठ हैं कोट सूट पहनने का, जिसका अलग ही आनंद हैं। भाई शादी का सूट बेचारा अलमीरा का शान बढ़ा रहा था। वह बेसब्री से इंतजार कर रहा हैं कि कब मैं बाहर निकलू, कब शहर मे सैर को निकलु। कब मैं बारात के साथ चल कर इठलाने का सौभाग्य प्राप्त करू। घोड़ी के साथ चलकर दूल्हे के साथ फोटो खिंचवा कर मालिक की शान बढ़ाऊ। मैं साथ में टाई बांध कर मालिक कि शान में चार चांद लगाऊ। मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं सर्द हवाओं का।
यह मौसम प्रेमिका को विरह में भी तड़पाता हैं। हिवडा तो पहले ही आग में जल रहा हैं ऊपर से बैरन सर्द हवा ओर दर्द बढ़ा देती हैं। मिलन का दर्द असहनीय हो जाता हैं। सर्द हवा शूल कि तरह दिल को छलनी कर देती हैं। दिल बैचेन हो जाता हैं मिलन को। प्रेमिका कि अभिलाषा रहती है कि कब पिया से मिलन हो ओर दिल को सुकून मिले। सर्द हवा में गर्मी कि फुहार का अहसास हो ओर तृप्ति मिले।
सर्दी का मौसम में कितना आराम रहता है, सड़ी गर्मी से राहत मिलती हैं। सेहत बनाने का मौसम जो कहलाता हैं। अधिक खाना भी पच जाता हैं। सर्वोत्तम मौसम रहता हैं सर्दी का। बड़ा ठाठ है सर्द हवाओं के मौसम में। गाजर का गरम हलवा, दूध फीनी, गोंद के लड्डु के आनंद का इस मौसम में अलग ही महत्व हैं। अलाव तापने का तो क्या ही कहना।
✍️ विजय पोखरणा "यस"
अजमेर
Sachin dev
08-Jan-2023 05:56 PM
Nice
Reply
Renu
08-Jan-2023 04:55 PM
👍👍🌺
Reply
पृथ्वी सिंह बेनीवाल
08-Jan-2023 12:27 AM
बेहतरीन
Reply
VIJAY POKHARNA "यस"
08-Jan-2023 07:31 AM
🙏🙏
Reply